This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Natural Remedies for Cracked Nipples in Hindi | क्रैक्ड निप्पल्स से राहत पाने के नेचुरल उपाय

Breastfeeding & Lactation
Written by - Parul Sachdevअंतिम अपडेट: Aug 2, 2023
Natural Remedies for Cracked Nipples in Hindi | क्रैक्ड निप्पल्स से राहत पाने के नेचुरल उपाय
Likes33 Likes|
Read time5 min

माँ बनना किसी भी स्त्री का सपना होता है जो उसके लिए एक अमूल्य एहसास है. एक माँ के रूप में आप अपने शिशु की देखभाल में अपना सब कुछ भूल जाती हैं और इसके लिए कभी कभी पूरा दिन भी छोटा लगता है. यहाँ तक कि शिशु की देखभाल की इस यात्रा में कभी-कभी माँ अपने स्वास्थ्य को भी नज़रअंदाज़ कर देती है.

माँ बनते ही पहला काम जो एक स्त्री को शुरू करना पड़ता है वह है अपने बच्चे को स्तनपान कराना क्योंकि यह शिशु को शुरुआती दिनों में सभी आवश्यक पोषण देता है और एक स्वस्थ भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है. लेकिन स्तनपान हमेशा उतना आसान नहीं होता जितना लगता है. इससे माताओं को भी कुछ समस्याएं हो सकती हैं जिनमें से एक है स्तनपान के कारण निप्पल्स का फटना और उनमें असहनीय दर्द होना.

इस लेख में हम आपके लिए फटे निप्पल्स के प्राकृतिक रूप से इलाज के पांच कारगर तरीके लेकर आए हैं.

1. उचित लैचिंग सुनिश्चित करें

इसका मतलब है आपको अपने निप्पल्स को सही तरीके से पोजीशन करने की जरूरत है. जी हां, शिशु को दूध पिलाने का एक सही तरीका होता है जिसके लिए बच्चे का मुंह उबासी लेने जितना बड़ा खुलना चाहिए और फिर आप उसके मुंह में केवल अपने निप्पल का अगला भाग देने के बजाय पूरा निप्पल दें. बहुत से लोग यह सीखने के लिए ब्रेस्ट फीडिंग क्लासेज भी जॉइन करते हैं और यह निश्चित रूप से आपको भविष्य में दर्द और फटे निप्पल्स की तकलीफ से बचने में मदद करेगा.

2. हीलिंग क्रीम लगाएं

सभी तरह के घावों पर हीलिंग के लिए क्रीम लगाई जाती हैं. फटे निप्पल्स को ठीक करने के लिए भी एक अच्छे प्राकृतिक तत्वों से युक्त प्रोडक्ट की आवश्यकता होती है जैसे कि माइलो केयर निप्पल बटर क्रीम. यह आज के समय का एक ऐसा विश्वसनीय उत्पाद है जो फटे हुए निप्पल्स को ठीक करने में आपकी पूरी मदद करता है.

कैमिकलयुक्त उत्पादों के विपरीत यह सौ प्रतिशत प्राकृतिक है और मेड सेफ ऑस्ट्रेलिया प्रमाणित भी है, जिसका अर्थ है बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित. इसके मुख्य गुणकारी तत्व हैं हल्दी, कोकम बटर, कोकोआ बटर, शिया बटर, नारियल का तेल, कैलेंडुला, विटामिन ई, जैतून का तेल, प्राकृतिक मोम और सूरजमुखी का तेल; जो इसमें शुद्ध रूप से मिलाये गए हैं और अद्भुद हीलिंग करते हैं. आपको अपनी समस्या के लिए इस प्रोडक्ट को एक बार ज़रूर आजमाना चाहिए.

3. गर्म पानी से सेक करें

गर्म पानी का सेक त्वचा की कई समस्याओं को ठीक करने का एक सरल लेकिन प्रभावी तरीका है. यह कटी फटी त्वचा की ऊपरी परत को सुखाने और दर्द को कम करने में मदद करता है.

4. बर्फ लगाएं

फटे हुए निप्पल्स की त्वचा बेहद दर्दभरी होती है. बर्फ लगाने से त्वचा को सुन्न करने में मदद मिलेगी और कुछ देर के लिए दर्द से आराम मिलेगा.

5. खारे पानी से कुल्ला करें

एक कटोरी में लगभग 250 मिलीलीटर गुनगुने पानी में 1/2 चम्मच नमक डालें और स्तनपान कराने के बाद एक मिनट तक निप्पल्स को इस कटोरे में भिगो दें. यह फटे निप्पल्स के दर्द को शांत करने में मदद करेगा. निप्पल्स की त्वचा पर किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए हर बार इसका एक ताजा घोल बनायें.

बस इतना ही नहीं, सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि अपना ख्याल रखना सीखें. अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए अक्सर माँएँ अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं और यही अधिकतर समस्याओं की जड़ है. एक मां के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ अपना ख्याल रखना भी शुरू करें क्योंकि एक स्वस्थ और प्रसन्नचित्त माँ ही एक स्वस्थ बच्चे की परवरिश कर सकती है.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.